ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

उन्नाव :नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।||Unnao:The wanted accused who had lured and kidnapped a minor girl has been arrested.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
उन्नाव :
नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
दो टूक:  उन्नाव जनपद के थाना हसनगंज पुलिस ने युवती को भगाने के आरोपी युवक को मुखबिर की सूचना गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार:
पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय दक्षिणी एंव क्षेत्राधिकारी महोदय हसनगंज के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हसनगंज पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
बताते चले 14 मई को थाना हसनगंज पर मु0अ0सं0 109/24 धारा 363/366 आईपीसी पंजीकृत किया गया था। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित अपहर्ता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। आज दिनांक 17.05.2024 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रंजीत कुमार पुत्र लल्लू प्रसाद नि0 खसरवाग थाना बंथरा जिला लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष को प्र0नि0 श्री चंद्रकान्त मिश्र व उ0नि0 श्री दीपक यादव मय हमराह द्वारा हरौनी मोहान रोड से मोहिउद्दीनपुर गांव को जाने वाले रोड से गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तारी का विवरण।
1.रंजीत कुमार पुत्र लल्लू प्रसाद नि0 खसरवाग थाना बंथरा जिला लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली टीम
1-प्र0नि0 चन्द्रकान्त मिश्र थाना हसनगंज,उन्नाव ।
2-उ0नि0 दीपक यादव थाना हसनगंज उन्नाव ।
3-का0 अंकित चौधरी थाना हसनगंज उन्नाव ।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें