ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

सुल्तानपुर :तीन दिन बाद भी महिला को खोजने में नाकाम रही पुलिस।||Sultanpur:Police failed to find the woman even after three days.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
सुल्तानपुर :
तीन दिन बाद भी महिला को खोजने में नाकाम रही पुलिस।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद मे धम्मौर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला घर से जिला मुख्यालय दवा लेने गई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुुदगी दर्ज कराई है। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पीड़ित परिजन लापता महिला की तलाश में दर-दर भटक रहें है।
विस्तार:
 मामला धम्मौर थाने क्षेत्र के शनीचरा से जुड़ा है। जहां की रहने वाली नेहा (37) स्व. राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति बीते शनिवार को घर से अकेले जिलामुख्यालय दवा लेने गई थी। शाम तक वापस न लौटने पर परिजन परेशान हो उठे। रात भर खोजबीन के बाद दूसरे दिन नात रिश्तेदारों से सम्पर्क साधा गया। लेकिन महिला का सुराग नहीं लगा। थके हारे परिजन थाने पहुंचे और लापता होने की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया। लेकिन महिला की तलाश में दिलचस्पी नहीं ले रही है। परिजनों की माने तो नेहा के पति का देहान्त बीते वर्ष हो गया था। उसके छोटे-छोटे तीन बच्चे है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। 
--------

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें