ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ :आग लगने से हजारों का नुक़सान, दुश्मनी बस आग लगाने का आरोप।||Mau:Loss of thousands due to fire, enmity is the reason behind the accusation of arson.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ :
आग लगने से हजारों का नुक़सान, दुश्मनी बस आग लगाने का आरोप।
◆चार लोगों के खिलाफ जानबूझ आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में दी तहरीर ।        दो टूक : मऊ जनपद कोपागंज थाना क्षेत्र के लाडन पुर चेरा राम का पूरा में शुक्रवार को देर शाम बगीचे में आग लगने से जहां आधा दर्जन फलदार पौधे झूलस गये वहीं बगीचे में लगी आग बगल के रिहाईशी घर और पोल्ट्री फार्म के चारों ओर फैल गई।‌ जिसमें दो मुर्गियां भी जल कर मर गई। आग लगने से गांव निवासी राकेश कुमार राय पुत्र जयनाथ राय के घर की दिवाल में दरारें पड़ गई। वहीं आग के चपेट में आने से सबमर्सिबल के पाइप, केविल जल कर राख हो गये। आग लगने की सुचना जैसे ही लोगों को हुई वे दौड़े दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।‌ और किसी तरह काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया। इसी बीच आग लगने की सुचना तत्काल 112 पुलिस को भी दी गई। थोड़ी देर बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। और घटनास्थल की जांच की। इस सम्बन्ध में गांव निवासी राकेश कुमार राय ने गांव के ही विजय नारायण राय, गणेश राय समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ जान बूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें