लखनऊ :पराली जलते समय भड़की आग चपेट मे आयी ट्रैक्टर-ट्राली जलकर हुआ खाक।।||
दो टूक: लखनऊ मोहनलालगंज क्षेत्र गोपालखेड़ा गाव के पास मगंलवार को खेतों पराली जलाते समय जंगल मे आग लग गई जिसकी चपेट मे आकर सड़क से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्राली आ गई। ट्रैक्टर चालक भी आग झुलस गया किसी तरह कूदकर जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस के दमकल की तीन गाडियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वहीं पीडित ट्रैक्टर चालक ने किसान की लपरवाही से आग लगने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज क्षेत्र के हीरामन खेड़ा निवासी राजू रावत मंगलवार की दोपहर गोपालखेड़ा गांव में भूसा छोड़कर अपनी खाली ट्रैक्टर-ट्राली लेकर घर जा रहा था बाबूल के जंगल के पास पहुचा सड़क पर तेज धुंऐं का गुब्बार होने से वो समझ ना सका और ट्रैक्टर-ट्राली निकालने की कोशिश की तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली खाई में चली गयी इसी बीच एक चिनगारी तिरपाल पर आग गिरी और आग की तेज लपटो ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपनी चपेट में ले लिया ओर दोनो धू-धू कर जलने लगे इस दौरान किसी तरह ट्रैक्टर से कूदकर चालक राजू रावत ने अपनी जान बचाई लेकिन वह बुरी तरह झुलस गया। चीख पुकार सुनकर पहुचे ग्रामीणों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे।
सूचना के बाद मौके पर पीजीआई फायर स्टेशन से पहुंची ती गाड़यिो की मदद से दमकल कर्मियो ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक ट्रैक्टर टाली जलकर राख हो गई
जिसके बाद स्थानीय लोगो ने राहत की सांस ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन बुरी तरह झुलसे ट्रैक्टर चालक राजू रावत को इलाज के लिये अस्पताल लेकर गये ओर उपचार के बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत की है ।
वही एफ एस ओ पीजीआई ने जंगल मे आग लगने की सूचना पर दमकल तीन गाड़ियॉ की मदद से आग पर काबू पा लिया गया किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)