ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अयोध्या :कांग्रेस नेता राहुल गॉधी का बयान मनगढ़ंत: चम्पत राय।||Ayodhya:Congress leader Rahul Gandhi's statement is fabricated: Champat Rai.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अयोध्या :
कांग्रेस नेता राहुल गॉधी का बयान मनगढ़ंत: चम्पत राय।
दो टूक: अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को आमंत्रित न किए जाने के बयान को मनगढ़ंत बताया है। साथ ही कहा है कि महामहिम के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविद को और अनुसूचित जाति, जनजाति के तमाम साधु संन्यासी व गृहसथजनों को भी प्राणप्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आमंत्रित किया गया था।
विस्तार:
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या धाम के मीडिया प्रभारी ने ओमकार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कांग्रेस नेता राहुल गांधी  ने अपने एक भाषण में कहा है कि -श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में भारत की माननीय राष्ट्रपति महोदया को आदिवासी होने के कारण आमंत्रित नहीं किया गया। 
तीर्थ क्षेत्र महामंत्री ने चम्पत राय ने कहा है कि वे राहुल गांधी को स्मरण कराना चाहेंगे कि महान भारत की राष्ट्रपति महोदया आदरणीया द्रोपदी मूर्मू जी एवं पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविद जी दोनों को श्री रामजन्मभूमि  मन्दिर में रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आमन्त्रित किया गया था । श्री राम जन्मभूमिमंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़े हुए संत महापुरुष , गृहस्थजन और जीवन के भिन्न भिन्न क्षेत्रों में यश प्राप्त करने वाले, भारत का गौरव बढ़ाने वाले सज्जनों को आमंत्रित किया गया था , मन्दिर में सेवारत श्रमिक भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। अल्पसंख्यक वर्ग के लोग भी उपस्थित रहे , इतना ही नहीं प्राण प्रतिष्ठा पूजन विधि के समय मंदिर के गूढ़ मण्डप में अनुसूचित जाति , जनजाति व अति पिछड़ा वर्ग के गृहस्थों को पूजन करने का भी अवसर  मिला ।तीन मास पूर्व सम्पन्न हुए कार्यक्रम के बारे में  तथ्यों की खोज बीन किए बिना ही, असत्य,, निराधार व भ्रामक भाषण समाज में भेदभाव पैदा कर सकता है । भाषण के ये अंश हमारे लिए गम्भीर आपत्ति जनक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें