ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ:मार पीट माले में दस दिनों की टालमटोल के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।।||Lucknow:After ten days of procrastination, the police filed a report in a case of assault.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ:
मार पीट माले में दस दिनों की टालमटोल के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र के वीआईपी रोड पर बीते 16 अप्रैल की रात दुकान बंद कर अपनी स्कूटी से चचेरे भाई किशन गोस्वामी संग घर जा रहे एलडीए कॉलोनी सेक्टर - आई आशियाना निवासी विशाल गोस्वामी पुत्र नन्द किशोर गोस्वामी की स्कूटी को पकड़ी पुल ढलान से वीआईपी रोड चौराहे पर जाने वाले रास्ते पर तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई । टक्कर से नाराज बाइकसवार युवक उग्र होकर स्कूटी सवार युवकों संग गाली गलौज करने लगे । स्कूटी सवार युवकों ने गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपी युवकों ने मौके पर अपने 8-10 अन्य साथियो को बुला कर स्कूटी सवार युवकों को पीटना शुरू कर दिया । मारपीट होता देख एकत्र हुई राहगीरों की भीड़ देख आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए । पीड़ित युवक ने बाइक संख्या के आधार पर मामले की लिखित शिकायत स्थानीय कृष्णानगर थाने में दी । पीड़ित की शिकायत पर दस दिनों की जाँच के बाद आरोपी युवको खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाई में जुटी है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें