ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ:आलमबाग पुलिस ने मोबाइल लुटेरों को किया गिरफ्तार भेजा जेल।||Lucknow: Alambag police arrested mobile phone robbers and sent them to jail.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ:
आलमबाग पुलिस ने मोबाइल लुटेरों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल।||
दो टूक: लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड पर दो दिन पूर्व स्कूटी सवार युवक का मोबाईल फोन छीन कर मौके से फरार हो गए । पीड़ित ने मामले में की लिखित शिकायत स्थानीय आलमबाग थाने में दी । पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने मंगलवार दोनो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया । 
विस्तार:
आलमबाग प्रभारी निरीक्षक एसएस महादेवन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कैलाशपुरी बरहा निवासी अवधेश कुमार पुत्र राम प्रसाद संग बीते 28 अप्रैल की देर रात आलमबाग बस स्टैंड के निकट स्कूटी सवार दो युवको ने मोबाईल लूट की घटना को अंजाम दिया था । पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय आलमबाग थाने पर दी थी । पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी थी । मंगलवार पुलिस टीम ने सीएनडब्लू रोड से दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का मोबाइल बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया था । पुलिस की पूछताछ में लुटेरों ने अपना परिचय सुमित चौहान पुत्र राकेश चौहान निवासी नेपालगंज तेलीबाग थाना पीजीआई व आयुष कुमार शाक्य पुत्र पवन कुमार शाक्य निवासी डिफेंस कॉलोनी थाना पीजीआई लखनऊ के रूप में दिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें