ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

बलरामपुर:निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित 13 कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश।||Balrampur:Orders to register FIR against 13 personnel absent from election duty.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
बलरामपुर:
निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित 13 कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश।
निर्वाचन ड्यूटी न करने वाले कार्मिकों के खिलाफ होगी कठोर कार्यवाही: अरविन्द सिंह।
दो टूक : जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद सिंह ने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गोंडा(विधान सभा क्षेत्र उतरौला) के लिए निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित 13 मतदान कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विस्तार:
बताते चलें कि 20 मई को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गोंडा(विधान सभा क्षेत्र उतरौला) के लिए मतदान होना है। मतदान कार्य को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मतदान कार्मिको की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान 13 मतदान कार्मिक ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए जिसमे बेसिक शिक्षा विभाग के 05 अध्यापक, नलकूप विभाग के 02 कनिष्ठ सहायक, पंचायतीराज विभाग के 02 सफाई कर्मी, स्वास्थ्य विभाग के 02 कार्मिक  तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के 02 अध्यापक शामिल हैं। इन सभी अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही निलंबन की कार्यवाही एवं सेवा से पृथक करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग को संदर्भित करने के आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जानबूझकर लापरवाही बरतने एवं ड्यूटी से भागने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी, जिसमे एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही निलंबन की कार्यवाही होगी तथा सेवा से बर्खास्त किए जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग को संदर्भित किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें