लखनऊ :
STF ने पुलिस अभिरक्षा से फरार शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार।
दो टूक: UP एस०टी०एफ० टीम ने थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ़ से हिस्ट्रीशीटर व पुलिस अभिरक्षा से फरार रू0 50 हजार रुपए का इनामियां बदमाश लडडू उर्फ लड्जुन को मन्नत तिराहा थाना सिविल लाइन अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार:
यूपी एस०टी०एफ० अपर पुलिस अधीक्षक राकेश के मुताबिक विगत काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के जनपदों में वांछित, पुरस्कार घोषित व पुलिस अभिरक्षा से फरार अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचनायें मिलने पर पुलिस अभिरक्षा से फरार एवं मु०अ०सं० 52/2012 धारा 224/308 भादवि थाना सिविल लाइन, जनपद अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में वांछित रूपये 50,000-/ का पुरस्कार घोषित अभियुक्त लडडू उर्फ लड्डन वर्तमान समय में कहीं बाहर रहता है, जो जनपद अलीगढ़ में किसी से मिलने आने वाला है। इस सूचना पर निरीक्षक हुकुम सिंह के नेतृत्व में हे०का० विमल कुमार, हे०का० प्रदीप कुमार, हे०का० बल्देव सिंह, व आरक्षी हरपाल सिंह की एक टीम जनपद अलीगढ़ पहुँचकर थाना सिविल लाइन पुलिस को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान से वांछित अभियुक्त लडडू उर्फ लड्डुन को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि थाना सहावर, जनपद कासगंज में पंजीकृत मु०अ०सं० 172/2004 धारा 394/302 भादवि में जेल गया था। 05 साल जेल वर्ष 2010 में पुन जेल चला गया था। जनपद अलीगढ जेल निरूद्ध के दौरान जनपद एटा (वर्तमान में कासगंज) में पुलिस अभिरक्षा में मा० न्यायालय पेशी पर गया था। इसके साथ एक कैदी और भी था। वहाँ से लौटते समय पनैठी, अलीगढ से ऑटो द्वारा छर्रा अडडा आये। छर्रा अड्डा से पैदल कठपुला ओवर ब्रिज से जेल की तरफ जाते समय इसने ओवरब्रिज से नीचे रेलवे लाइन पर छलांग लगा कर भाग गया, भागने बाद दिल्ली में अपने चाचा रामनरेश के यहा 01 माह रुका। बाद में राजू निवासी बुलन्दशहर के पास बल्लभगढ में कबाड़ी का काम किया। कुछ समय तक जनपद बदायूँ में रहा। सतीश निवासी ककरौली दादो अलीगढ के साथ जालंधर (पंजाब) चला गया व बाद में अपने बच्चे भी वहीं बुला लिया। जालंधर में इससे अपना नाम बदलकर रहने लगा और आइसकीम का ठेला लगाता था। आज अपनी पुत्री से मिलने के लिए पंजाब से अलीगढ़ आया था।
गिरफ्तार अभियुक्त को मु०अ०सं० 52/2012 धारा 224/308 भादवि थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ उत्तर प्रदेश में दाखिल किया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।