ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ :ट्रैक्टर की चपेट मे आने से राजमिस्त्री की हुई दर्दनाक मौत।||Mau:A mason died a painful death after being hit by a tractor.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ :
ट्रैक्टर की चपेट मे आने से राजमिस्त्री की हुई दर्दनाक मौत।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना कोपागंज इलाके में 
धवरियासाथ के पास तेजरफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साईकिल सवार राजमिस्त्री को टक्कर मार कर घायल कर दिया। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के साथ भाग गया। की चपेट मे आने से गम्भीर रुप से घायल राजमिस्त्री की मौत हो गई।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक के पुत्र ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विस्तार:
 मिली जानकारी के अनुसार थाना कोपागंज क्षेत्र के ग्राम भांवरकोल निवासी विक्रम 52 वर्ष पुत्र स्व हरदेव राम राजमिस्त्री का काम करते है बीते दिवस शुक्रवार की शाम काम करके साइकिल द्वारा धवरियासाथ होते हुए अपने घर भांवरकोल लौट रहे थे कि धवरियासाथ मोड़ पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया जिससे राज मिस्त्री नीचे गिर कर छटपटाने लगे और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर घटना की सूचना परिजनों की दी सूचना पाकर मृतक के परिजन भी पहुँच गए। उनकी मौजूदगी मे पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश मे जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें