ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ:ननिहाल आई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता।||Lucknow:A teenage girl who had come to her maternal grandmother's house went missing under suspicious circumstances.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ:
ननिहाल आई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता।
दो टूक: राजधानी लखनऊ के आशियाना में अपनी नानी के घर घूमने आई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में ननिहाल से लापता हो गई । दो दिनों तक काफी खोजबीन के बाद किशोरी का कुछ सुराग न मिलने पर परिजनों ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर दी । 
विस्तार:
मूलरूप से जनपद उन्नाव के मोहान में रहने वाली किशोरी के पिता संतोष कुमार की माने तो उनकी 16 वर्षीय बड़ी बेटी प्रिया एक माह पूर्व आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर - एल में रहने वाले अपने नाना के घर घूमने आई थी । बीते 12 अप्रैल की सुबह किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई । किशोरी को घर से लापता देख ननिहाल पक्ष के लोगों ने किशोरी के फोन नंबर पर फोन लगाया तो फोन बंद मिला । काफी खोजबीन के बाद किशोरी का कोई पता न चलता देख परिजनों ने शनिवार स्थानीय आशियाना थाने में मामले की लिखित शिकायत दी । पीड़ित परिवार की लिखित शिकायत पर गुमसुदगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें