ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :चिनहट में ज्वैलर्स से मारपीट कर ज्वैलरी का बैग छीनने की कोशिश।||Lucknow: Attempt to snatch jewellery bag by assaulting a jeweller in Chinhat.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
चिनहट में ज्वैलर्स से मारपीट कर ज्वैलरी का बैग छीनने की कोशिश।।
दो टूक : लखनऊ के थाना चिनहट इलाके मे बीते रविवार देर शाम दुकान बंद कर घर जा रहे जैवलर्स कारोबारी को बुलट सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर गिरा दिया और विरोध करने पर मारपीट कर ज्वैलरी का बैग छीनने की कोशिश की शोर सुनकर जुटी भीड़ देख चेन और अंगूठी छीनकर भाग गए। पीडित ज्वैलर्स की सूचना पर पहुची पुलिस ने घटना की छानबीन मे जुट गई।
विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार निखिल सोनी की मुलायम नगर सब्जी मण्डी मे निखिल जैवलर्स के नाम से दुकान है।
निखिल सोनी की माने बीते रविवार की शाम 09 बजे अपनी दुकान बन्द करके चिनहट मे अपने मौसा के घर जा रहे थे कमता मे अग्रेजी शराब की दुकान के पास एक बुलट पर तीन सवार लोगों  इनकी बाईक मे टक्कर मार दी। विरोध करने पर गाली देते हुए चले गये थोडा आगे पहुचने पर चिनहट तिरहा के पास फोर्ड सर्विस सेन्टर के सामने  वही बुलेट UP32MJ0347 वाले तीन लोगो ने मुझे रोक लिया और बेल्ट से मारने लगे 3 लोगो ने मिलकर मुझे बहुत मारा और पीटा मेरा बैग छिनने की कोशिश करने लगे असफल होने पर गले की सोने की जजीर और अगूंठी छिन ले गये।
चिनहट पुलिस की माने तो टक्कर होने को लेकर दोनो पक्षो मे कहासुनी के बाद मारपीट हुई है लूट सूचना निराधार है फिलहाल पीडित निखिल सोनी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी बुलेट सवार युवकों की तलाश कर रही।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें