अम्बेडकर नगर:
पुलिस ने आपसी विवाद खत्म कराकर दम्पति को राजी खुशी से भेजा घर।।
ए के चतुर्वेदी।
दो टूक: अम्बेडकर नगर थाना मालीपुर थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी द्वारा व महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिस कर्मी के अथक प्रयास से पति-पत्नी के एक वैवाहिक जोड़े जिनके बीच चल रहे पारस्परिक परिवारिक विवाद से संबंधित समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं को सुलझाते हुए पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए समझाया गया पति-पत्नी आपस में एक साथ रहने के लिए राजी हो गए।
पीड़ित दंपत्ति द्वारा अंबेडकरनगर पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।