शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024

अम्बेडकर नगर :पुलिस मुठभेड़ मे दुष्कर्म के आरोपी हुआ गिरफ्तार, पैर मे लगी गोली हुआ घायल।।||Ambedkar Nagar:Rape accused arrested in police encounter, injured after being shot in the leg.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
पुलिस मुठभेड़ मे दुष्कर्म के आरोपी हुआ गिरफ्तार, पैर मे लगी गोली हुआ घायल।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के कोतवाली अकबरपुर इलाके में बीते गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार हुआ। बदमाश के  पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जिसके पास अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद हुआ है।
विस्तार:
पुलिस के मुताबिक कोतवाली अकबरपुर इलाके के एक गांव में 4 मार्च की रात को एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। मामले में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में आरोपी सादाब पुत्र इसरार निवासी ग्राम अमरौला थाना अकबरपुर कालेपुर चकमार्ग कटारिया याकूबपुर बाईपास से जा रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पुलिस ने दबिश दी तो एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया।जिसका पुलिस ने पीछा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा उस पर फायर किया गया तो भाग रहे बदमाश के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गया।पुलिस टीम द्वारा पास जाकर अभियुक्त का नाम व पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सादाब पुत्र इसरार निवासी ग्राम अमरौला थाना अकबरपुर बताया। घायल अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का कट्टा, 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।