ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- विजली विभाग के दो अधिकारियों को बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर जाना पड़ा भारी, डीएम नेहा शर्मा ने जारी किया नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
दो टूक, गोण्डा- जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा मंगलवार को अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मंडल एवं अधिशासी अभियन्ता विद्यत वितरण खण्ड-1 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बिना अनुमति प्राप्त किए मुख्यालय से बाहर जाने के चलते यह कार्यवाही की गई है। दोनों अधिकारियों को अपने जवाब प्रस्तुत करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने स्पष्ट किया है कि नियत समय में स्पष्टीकरण अप्राप्त रहने की दशा में यह मान लिया जाएगा कि आपको इस संबंध में कुछ नहीं कहना है। इसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मंडल आशीष सिन्हा और अधिशासी अभियन्ता विद्यत वितरण खण्ड-1 राधेश्याम भाष्कर सोमवार को मुख्यालय पर उपस्थित नहीं थे। जिलाधिकारी ने किसी कार्यवश इन्हें बुलाया, तब जाकर इसका खुलासा हुआ। जिलाधिकारी ने बताया कि अवकाश के उपभोग अथवा शासकीय कार्य हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय से बाहर जाने से पूर्व जिलाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य है। इस संबंध में शासन द्वारा कई बार निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में लोक सभा सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना प्रभावी है। आयोग के निर्देशानुसार समस्त अधिकारियों को अपनी तैनाती के मुख्यालय पर उपलब्ध रहना है। इसका पालन न करके माननीय आयोग और शासन के आदेशों की अनदेखी की गई है। डीएम ने कहा कि इस प्रकार का आचरण कदापि स्वीकार्य नहीं है। किसी अधिकारी का मनमाने तौर पर मुख्यालय से पलायित रहना अऩुशासनहीनता की परिधि में आता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें