ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

आजमगढ़ : महाप्रधान संतोष कुमार यादव बने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव।||Azamgarh : Mahapradhan Santosh Kumar Yadav became the national secretary of Lohia Vahini.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
आजमगढ़ : 
महाप्रधान संतोष कुमार यादव बने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव।
सिद्धेश्वर पाण्डेय। 
दो टूक : आजमगढ़ जनपद के विधान सभा क्षेत्र दीदारगंज के दीदारगंज पुरानी बाजार निवासी जिला पंचायत सदस्य पल्थी संतोष कुमार यादव को सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। जैसे ही यह खबर उनके शुभचिंतकों और क्षेत्र वासियों को मिली लोग खुशी में झूम उठे और उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें माल्यार्पण कर बधाईयां दी तथा खुशी में लोगों ने  मिष्ठान वितरित कर एक दूसरे का मुह मीठा कराया। अपने स्वागत से अभीभूत जिला पंचायत सदस्य व नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी संतोष कुमार यादव ने लोगों का दिल की गहराईयों से आभार जताया।  कहा कि सपा शीर्ष नेतृत्व ने जो मुझ जैसे पार्टी के एक छोटे से कार्यकर्ता पर विश्वास जता कर जिम्मेदारी सौपी है मैं पार्टी हित के लिए पूरी तंमयता से और पूर्ण निषठा लगन के साथ कार्य करुंगा। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश यादव ,उदय राज यादव, राम दुलार गुप्ता ,इंद्र कुमार, मनोज कुमार यादव, संजय यादव, सत्यम यादव, अमरीश यादव, सुकुरुल्लाह, चंचल ,बजरंगी आदि लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें