ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

सुल्तानपुर : वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार,बुलेट समेत तीन वाहन बरामद।।||Sultanpur: Three members of a vehicle theft gang arrested, three vehicles including a Bullet recovered.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
सुल्तानपुर :  
वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार,बुलेट समेत तीन वाहन बरामद।।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के कोतवाली नगर पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें एक बुलेट भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपी प्रतापगढ़ और प्रयागराज के रहने वाले हैं।
विस्तार : 
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को कोतवाली नगर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने सौरमऊ पुल के नीचे घेराबंदी कर तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम सरोज निवासी पूरेवान विक्रमपुर, थाना कोतवाली देहात, प्रतापगढ़, सचिन निवासी लाला का पुरवा, थाना सोरांव, प्रयागराज (हाल पता पसियापुर, जेठवारा, प्रतापगढ़) और शहंशाह निवासी पुराना फाफामऊ, प्रयागराज के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल (यूपी 44 एडब्ल्यू 3901), हीरो एचएफ डीलक्स (यूपी 44 एवाई 8681) और हीरो पैशन प्रो (यूपी 44 एन 1926) बरामद की हैं। बरामद बुलेट के संबंध में कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 510/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत पहले से मुकदमा दर्ज था। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें