रविवार, 15 नवंबर 2026

उन्नाव : छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर प्रशासन अलर्ट,SP और SDM ने किया निरीक्षण।Unnao: Administration on alert at Ganga Ghats for Chhath festival; SP and SDM conduct inspection.||

शेयर करें:
उन्नाव : 
छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर प्रशासन अलर्ट,SP और SDM ने किया निरीक्षण।
●आनंद घाट और मिश्रा घाट पर सुरक्षा, सफाई, रोशनी व यातायात व्यवस्था दुरुस्त।।
दो टूक  : उन्नाव - छठ महापर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ गंगाघाट क्षेत्र के आनंद घाट और मिश्रा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छठ पूजा में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने और सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त कराने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाए।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर राजेश विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप कुमार मौर्य, प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।