रविवार, 15 नवंबर 2026

लखनऊ : पत्नी से मारपीट के बाद मायके वालों पर जनलेवा हमला कर बाइक फूंकी।।||Lucknow:After assaulting his wife, a man launched a life-threatening attack on her family members and set a motorcycle on fire.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पत्नी से मारपीट के बाद मायके वालों पर जनलेवा हमला कर बाइक फूंकी।।
●नशे में पति की कथित हैवानियत से शुरू हुआ विवाद, सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी से मारपीट के बाद मायके पक्ष के लोगों से भिड़े पति और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला करने और बाइक में आग लगाने का आरोप लगा है। घटना में महिला के पिता और भाई घायल हो गए।
●विस्तार : 
पीड़िता के मुताबिक, गुरुवार रात उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा और उसे कमरे में बंद कर जबरन दरिंदगी करने लगा। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा। महिला की चीख-पुकार सुनकर बच्चों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा खुलवाया गया, लेकिन आरोपी पति मौके से भाग निकला।
घटना की जानकारी मिलने पर महिला के पिता और भाई पहुंचे तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि पति ने छत से ईंट-गुम्मे चलाकर पिता की नई बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। शनिवार को पिता, दोनों भाई और बहन दोबारा पहुंचे तो पति की मां ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पति ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला के पिता और भाई घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़िता किसी तरह अपने परिजनों के साथ जान बचाकर वहां से निकली।
इस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के मुताबिक, महिला की तहरीर पर पति, देवर, सास और ननद समेत सात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।