मऊ :
बच्चों के बीच पहुंचे एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा,मिठाई बांटकर और पटाखे जलाकर मनाई दीपावली।
दो टूक : दीपावली के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा ने बच्चों के साथ त्योहार मनाकर खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिठाइयां वितरित कीं और उनके साथ पटाखे जलाकर दीपावली की खुशियों को दोगुना कर दिया। एसपी को अपने बीच पाकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ आत्मीयता और अपनत्व के साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि त्योहार केवल स्वयं खुशियां मनाने का अवसर नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियां बांटने का संदेश देते हैं। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने दीपावली के इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया।
एसपी की इस पहल ने पुलिस और आमजन के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करने के साथ ही सामाजिक सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जनपद मऊ पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
