बुधवार, 4 नवंबर 2026

मऊ :जिला किसान मोर्चा की कार्यसमिति में संजय मौर्य को मिली अहम जिम्मेदारी,बने जिला सदस्य।।||Mau:Sanjay Maurya has been appointed a member of the District Farmers' Front's working committee.||

शेयर करें:
मऊ :
जिला किसान मोर्चा की कार्यसमिति में संजय मौर्य को मिली अहम जिम्मेदारी,बने जिला सदस्य।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में आदरणीय संजय मौर्य को जिला सदस्य नामित किए जाने पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
संजय मौर्य को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष  रामाश्रय मौर्य एवं समस्त जिला पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार जताया गया।
इस अवसर पर कहा गया कि संजय मौर्य अपनी निष्ठा, कर्मठता और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके हितों और अधिकारों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
उनके मनोनयन पर समर्थकों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रियता से किसान मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।