बुधवार, 11 नवंबर 2026

मऊ : छठ पूजा की तैयारी तेज, पोखरे की सफाई में जुटा नगर पंचायत प्रशासन।।||Mau: Preparations for Chhath Puja are in full swing, with the municipal council administration busy cleaning the pond.||

शेयर करें:
मऊ : 
छठ पूजा की तैयारी तेज, पोखरे की सफाई में जुटा नगर पंचायत प्रशासन।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज में छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छठ व्रतियों की सुविधा के लिए पोखरे की साफ-सफाई और घाटों को व्यवस्थित करने का काम तेजी से कराया जा रहा है। पोखरे में जमा कचरे और गंदगी को जाल के माध्यम से बाहर निकाला जा रहा है।
विस्तार : 
कोपागंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद रेयाज ने बताया कि छठ पूजा के मद्देनजर पोखरे के दोनों तरफ पक्की सीढ़ियों का निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया है। वहीं घाटों की सफाई, कचरा हटाने और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशासन का प्रयास है कि छठ पूजा से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने तथा भगवान सूर्य को अर्घ्य देने में किसी तरह की परेशानी न हो। घाटों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाकर छठ महापर्व को श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।
◆बताते चले कि - - दीपोत्सव के बाद लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा स्थल पोखरे की साफ-सफाई और घाटों को व्यवस्थित करने का कार्य भी शुरु हो गया है। छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह पर्व आस्था और पवित्रता,
सूर्य और प्रकृति,संतान और कल्याण,सुख और समृद्धि के लिए
 छठ का व्रत कठिन निर्जला व्रत माना जाता है, जो लगभग 36 घंटों तक रखा जाता है। महिलाएं व्रत रख सूर्य देव और छठी माता की पूजा कर संतान के सुखमय जीवन की कामना करती हैं। व्रती नदी या तालाब के घाट पर खड़े होकर सूर्य देव और छठी मैया को अर्घ्य देते हैं। इसी लिए नदी के घाटो और तलाबों की साफ सफाई कराई जाती है और प्रशासन सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर काफी सतर्क रहता है।