अम्बेडकरनगर :
वारंटी मितलाल को भीटी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के भीटी थाना पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जहाँ से जेल भेज दिया गया।
विस्तार :
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन एवं इंस्पेक्टर भीटी के.बी. सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने 11 नवंबर को मितलाल (47) पुत्र राम लुटावन निवासी ग्राम परवरभारी, सुफली का पुरा, थाना भीटी को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय द्वितीय अपर सिविल जज (जू०डि०)/जेएम अम्बेडकरनगर में वाद संख्या 951/26 एवं मुकदमा अपराध संख्या 217/24 के तहत धारा 115(2), 352 और 351(2) में वारंट जारी था। पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
