रविवार, 1 नवंबर 2026

मऊ : थाना बना रील शूटिंग का अड्डा,रीलबाज ने दबंगई की बनाई रील, किया वायरल।।Mau: The police station has become a hub for reel shooting.The reel artist made a reel of bullying and made it viral.।।

शेयर करें:
मऊ : 
थाना बना रील शूटिंग का अड्डा,
रीलबाज ने दबंगई की बनाई रील,किया वायरल।।
●सीओ घोसी ने लिया संज्ञान, जांच के बाद कार्रवाई का दिया भरोसा।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाने का मुख्य गेट को रीलबाज ने रील शूटिंग का अड्डा बना दिया।
मामला कोपागंज थाना परिसर के मुख्य द्वार पर एक युवक ने फिल्मी गाने के साथ इंस्टाग्राम रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार जनपद मऊ के थाना कोपागंज के मुख्य गेट पर एक युवक ने दबंगई का रील बनाकर सोशल मीडिया के इस्टाग्राम आईडी पगली दिवानी पर बैक ग्राउंड मे गाने लगाकर पोस्ट कर दिया। रील वायरल होते ही पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया। क्षेत्राधिकारी ने मामले.को संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की बात कही है।
वायरल वीडियो से थाने की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
वायरल वीडियो में युवक पहले थाने के मुख्य गेट के सामने खड़ा दिखाई देता है और फिर गेट से अंदर प्रवेश करते हुए बेखौफ रील शूट करता नजर आता है। वीडियो में बैकग्राउंड में गाना भी लगाया गया है। थाने जैसे संवेदनशील स्थान पर इस अंदाज में रील बनाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि थाने के मुख्य गेट पर वीडियो शूट होता रहा और किसी पुलिस कर्मियों की नजर क्यों नहीं पड़ी? आखिर थाने की मर्यादा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार कितने सतर्क हैं?
◆मामले को क्षेत्राधिकारी घोसी सतेन्द्र भूषण तिवारी ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है।
◆वायरल वीडियो -