लखनऊ :
संजय सिंह चौहान बने प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के सदस्य।।
●संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह चौहान को पार्टी के प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ का सदस्य मनोनीत किया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने की खबर से सरोजनीनगर सहित पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। उनके मनोनयन पर समर्थकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
विस्तार :
बता दे संजय सिंह चौहान का राजनीतिक सफर संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और जनसेवा की भावना से जुड़ा रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने में अहम भूमिका निभाई है।
गरीबों, जरूरतमंदों और वंचितों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले संजय सिंह चौहान ने अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कुशल नेतृत्व से आमजन के बीच अलग पहचान बनाई है। संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ में उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समर्थकों और शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही वे आगे भी जनसेवा और संगठन के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
