शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

मऊ : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।||Mau: A man accused of raping a woman on the pretext of marriage has been arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
मऊ : 
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना घोसी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जहाँ से जेल भेज दिया गया।।
विस्तार :
कोतवाली घोसी में दर्ज दुष्कर्म मुकदमे मे फरार चल रहे आरोपी को छानबीन के दौरान पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा रही। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश पुत्र स्वर्गीय बुद्धीराम यादव, निवासी अनवलपुर, थाना मधुबन, जनपद मऊ के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना घोसी में मु.अ.सं. 423/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।