मऊ :
खतरनाक स्टंटबाजी कर बनाया रील,पुल पर मचाया हुडदंग।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : खतरनाक रील बनाने जूनून इस तरह सिर सवार है कि एक युवक द्वारा साइकिल पर खतरनाक पटाखा बांधकर महादेव घाट के पुल पर पटाखा स्टंटबाजी करते हुए फोड़कर हुड़दंग मचाते हुए रील बनाया जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विस्तार :
मऊ जनपद में एक युवक द्वारा साइकिल पर खतरनाक स्टंटबाजी करने और महादेव घाट के पुल पर पटाखे फोड़कर हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक साइकिल से जोखिम भरे करतब दिखाता नजर आ रहा है। वहीं पुल पर पटाखे फोड़कर अपनी शरारत का प्रदर्शन भी कर रहा है।
युवक की इस हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों और पुलों पर इस तरह की स्टंटबाजी न केवल युवक के लिए खतरनाक है, बल्कि वहां से गुजरने वाले राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है।
स्थानीय लोगों ने ऐसे मामलों पर पुलिस प्रशासन से संज्ञान लेने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। (वायरल वीडियो का दो टूक मीडिया पुष्टि नही करता है।)
◆स्टंटबाजी का वायरल वीडियो ---
