सोमवार, 16 नवंबर 2026

लखनऊ :नैपचैट हैक कर महिला की अश्लील फोटो बनाने का आरोप।।||Lucknow:Accused of hacking Snapchat and making obscene photos of a woman.||

शेयर करें:
लखनऊ :
नैपचैट हैक कर महिला की अश्लील फोटो बनाने का आरोप।।
◆साइबर जालसाज ने बैंक खाते से 72 हजार किया पार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पीजीआई थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहले मामले में एक युवती का स्नैपचैट अकाउंट हैक कर उसकी तस्वीरों को एडिट कर अश्लील बनाया गया और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। वहीं, दूसरे मामले में एक व्यक्ति के बैंक खाते से बिना जानकारी और अनुमति के 72 हजार रुपये निकाल लिए गए। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
◆विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग खरिका तेलीबाग निवासी राम सिंह ने स्थानीय थाने में साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक, रायबरेली रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में उनका बचत खाता है। आरोप है कि चार अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6:12 बजे उनके खाते से बिना जानकारी, सहमति और ओटीपी साझा किए 72 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर बैंक का मैसेज आने के बाद उन्हें खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से संबंधित बैंक खाते और यूपीआई आईडी की जांच कर रकम वापस दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
◆स्नैपचैट हैक कर युवती की अश्लील फोटो बनाई,ब्लैकमेल।।
पीजीआई क्षेत्र की रहने वाली पीडिता ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि विशाल कुमार नाम के युवक ने 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:24 बजे उनका स्नैपचैट अकाउंट हैक कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया से उनकी तस्वीरें लेकर बिना अनुमति मॉर्फ कर अश्लील रूप दे दिया। आरोप है कि आरोपी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने आपत्तिजनक तस्वीरें उनके माता-पिता और भाई के मोबाइल नंबर पर भी भेजीं। पीड़िता के मुताबिक, इस घटना से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और वह मानसिक प्रताड़ना झेल रही हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आपत्तिजनक तस्वीरें हटवाने की मांग की है। पीड़िता ने आईपी एड्रेस, स्क्रीनशॉट, आरोपी की प्रोफाइल और चैट के साक्ष्य भी शिकायत के साथ संलग्न किए हैं।
एक बार फिर साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर महिलाओं को अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ लोगों की बैंक में जमा मेहनत की कमाई पर साइबर अपराधियों की नजर है।
थाना पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में मिली तहरीर के अनुसार एफआईआर दर्ज कर मामले जांच की जा रही है।