लखनऊ :
डिप्रेशन से ग्रसित महिला ने फांसी लगाकर दी जान,घर में मचा कोहराम।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित डालीगंज में गुरुवार को एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। परिजन महिला को लेकर बलरामपुर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विस्तार :
थाना हसनगंज पुलिस के मुताबिक, कुतुबपुर डालीगंज निवासी प्रमोद कुमार ने थाने में पत्नी की मृत्यु की सूचना दी। उनकी पत्नी निर्मला देवी (करीब 40 वर्ष) काफी समय से डिप्रेशन से ग्रसित थीं। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने अपने आवास पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजन उन्हें तत्काल बलरामपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची हसनगंज पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है।
शीर्षक को और संवेदनशील बनाएं
पते का अनावश्यक विवरण हटाएं
पुलिस कार्रवाई को स्पष्ट करें
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)