लखनऊ :
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।।
●शादी का दबाव बनाने पर गाली-गलौज और मारपीट।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवती द्वारा शादी की बात कहने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं, युवती और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने 13 नवंबर 2026 को थाना बिजनौर में गौरव सिंह के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि गौरव सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने मारपीट और गाली-गलौज करते हुए उसे तथा उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 321/2026 के तहत बीएनएस की धारा 69, 115(2), 351(3) और 352 में मुकदमा दर्ज किया था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने 14 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव सिंह (27 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नटवर सिंह, निवासी ओमेक्स सिटी, बिजनौर रोड, लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
