लखनऊ :
एक परिवार के चार वारंटी गिरफ्तार,
न्यायालय में पेश।।
●गैर-जमानती वारंट पर पुलिस ने की कार्रवाई।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में एक ही परिवार के चार वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विस्तार :
मोहनलालगंज इस्पेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को पुलिस टीम ने ग्राम उदवतखेड़ा निवासी शिवकुमार (30), कमल किशोर उर्फ नन्हकू (29), प्रमोद (22) और पवन (25) को गिरफ्तार किया। चारों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।
पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी मुकदमा अपराध संख्या 178/2025 में नामजद हैं। इसके अतिरिक्त शिवकुमार, कमल किशोर, प्रमोद और पवन के विरुद्ध अलग-अलग पुराने मुकदमे भी दर्ज हैं। कमल किशोर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर चारों को न्यायालय में पेश कर दिया।।
