बुधवार, 11 नवंबर 2026

लखनऊ : पुलिस चौकी में किया समझौता,रास्ते मे युवक पर हमला कर जमकर पीटा।।||Lucknow:  A compromise was reached at the police station, but the youth was attacked and beaten on the way.||

शेयर करें:
लखनऊ :  
पुलिस चौकी में किया समझौता,रास्ते मे युवक पर हमला कर जमकर पीटा।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के  मोहनलालगंज में पुलिस चौकी पर समझौता कराने के बाद भी दबंगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि घर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर विपक्षियों ने लात-घूंसों और ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। धारदार हथियार से भी हमला करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी मजरा रानीखेड़ा निवासी आराध्य यादव के मुताबिक, रविवार शाम करीब सात बजे वह कार खड़ी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुलदीप यादव, संदीप यादव, सचिन, शिवा उर्फ भोला यादव और सुशील कुमार ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी।