लखनऊ :
जियो कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी,दो बैंक खातों से 70 रुपये उड़ाए।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र सेक्टर-बी विजय नगर निलमथा निवासी के साथ साइबर ठगों ने जियो कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। व्हाट्सएप पर फाइल भेजकर मोबाइल में सेंध लगाई और PhonePe से जुड़े दो बैंक खातों से कुल 70,912 रुपये पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
लखनऊ के निलमथा स्थित सेक्टर-बी विजय नगर का निवासी जगन्नाथ सिंह परवाल के मुताबिक, 26 अक्टूबर 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को जियो कस्टमर केयर का कर्मचारी बताकर मदद का भरोसा दिलाया। बातचीत के दौरान आरोपी ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक फाइल भेजी। फाइल भेजने के बाद ही उनके मोबाइल के जरिए साइबर ठगी की वारदात हो गई।
पीड़ित के मुताबिक, उनका PhonePe एप यूनियन बैंक और आईसी आईसी आई बैंक के खातों से लिंक है। ठगों ने आईसीआईसीआई बैंक खाते से 34 हजार रुपये और यूनियन बैंक खाते से 36,912 रुपये निकाल लिए। दोनों खातों से कुल 70,912 रुपये की रकम पार कर दी गई।
ठगी की जानकारी होते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद हजरतगंज स्थित साइबर सेल में भी घटना से संबंधित दस्तावेज जमा किए। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर ठगों के खिलाफ कार्रवाई और धनराशि वापस कराने की मांग की है।
