बुधवार, 11 नवंबर 2026

लखनऊ : युवक पर घात लगाकर जानलेवा हमला,आयीं गंभीर चोटें,मामला पहुचा थानें।।||Lucknow: A young man was ambushed and fatally injured, and the matter was reported to the police station.||

शेयर करें:
लखनऊ :  
युवक पर घात लगाकर जानलेवा हमला,आयीं गंभीर चोटें,मामला पहुचा थानें।।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग में पुरानी रंजिश या विवाद के चलते एक युवक पर तीन लोगों ने घात लगाकर हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि एक आरोपी ने पीछे से पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने सिर पर ईंट-गुम्मों से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और हाथ-पैर की उंगलियां टूट गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार : 
पीड़ित धनराज बाजपेई पुत्र स्वर्गीय दयानंद बाजपेई निवासी 589/849 अंबेडकरपुरम, आरबीएमएल स्कूल के पास तेलीबाग, लखनऊ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 नवंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह घर से पेंटर को पैसे देने के लिए हिसाब करने गया था। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे शिव भोला रावत, परमेश्वर रावत उर्फ पोट्टी और अंशु रावत ने उसे घेर लिया।
आरोप है कि परमेश्वर रावत उर्फ पोट्टी ने पीछे से पकड़ लिया और शिव भोला ने ईंट-गुम्मों से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि हाथ और पैर की उंगलियां भी टूट गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले।
पीड़ित ने 10 नवंबर को परिवार के सहयोग से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई मे जुटी है।