लखनऊ :
मायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जान,बेटे के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं।।
दो टूक : लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के अंनघेमऊ गांव में मायके आई 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। एक दिन पहले ही घर में महिला के बेटे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। खुशियों के बीच हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना नगराम क्षेत्र के देवीखेड़ा निवासी राधेश्याम की पत्नी प्रतिभा रावत तीन दिन पहले अपने बेटे कार्तिक और बेटी कनक के साथ निगोहां के अंनघेमऊ गांव स्थित मायके गई थी। शुक्रवार रात परिवार ने बेटे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रतिभा ने घर के कमरे में पंखे के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने कमरे में प्रतिभा का शव फंदे से लटकता देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के मुताबिक, प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि प्रतिभा ट्यूमर की बीमारी से परेशान रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
