लखनऊ :
सआदतगंज में सरेराह चाकू से गोदकर युवक की हत्या,मचा हड़कंप।।
अम्बेडकर पार्क के पास युवक पर धारदार हथियार से हमला, ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना
सआदतगंज इलाके में शनिवार रात सरेराह एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। अम्बेडकर पार्क के पास हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान रेहान के रुप मे हुई। सूचना पाकर पहुची पुलिस ने आगे की कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक की तलाश तेज कर दी।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात
करीब 9:30 थाना सआदतगंज क्षेत्र
अम्बेडकर पार्क के पास एक युवक पर चाकू हमला किए जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि गुलाब की बगिया, मौज्जमनगर निवासी उजेफा पुत्र परवेज ने कथित तौर पर धारदार हथियार से रेहान पुत्र रेहान पुत्र मुंशी निवासी रामनगर थाना सआदतगंज के गले पर वार किया था। जिससे खून से लथपथ रेहान वही गिर पड़ा जिसे तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास उसे बचा नहीं सके। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
वारदात की सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिमी और एसीपी बाजारखाला मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ हत्या के पीछे की वजह खंगाल रही है।
मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर और तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीमे आरोपी युवक तलाश मे जुटी हुई है।।
