गुरुवार, 12 नवंबर 2026

लखनऊ : पुलिस कमिश्नरेट में तबादलों की ‘सर्जरी’,सात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी।||Lucknow: Transfer surgery in the Police Commissionerate, seven inspectors given new responsibilities.||

शेयर करें:
लखनऊ :  
पुलिस कमिश्नरेट में तबादलों की ‘सर्जरी’,सात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी।
◆सआदतगंज से मोहनलालगंज और अमीनाबाद तक बदले थाना प्रभारी।दो टूक : दीपावली समेत प्रमुख त्योहारों का दौर खत्म होते ही लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र मे 
तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है
वही मोहनलालगंज समेत अमीनाबाद इस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया।
पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सात निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। तबादला सूची जारी होते ही कई थानों की कमान नए प्रभारियों को सौंप दी गई है।
विस्तार : 
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में 11 नवम्बर बुधवार को सात इस्पेक्टरो का स्थानांतरण किया गया है त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त रहे पुलिस महकमे में अब अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली को लेकर नए सिरे से जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर ने निरीक्षकों की तैनाती में बड़ा बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है।
तबादला सूची के मुताबिक दुर्गविजय सिंह को सआदतगंज थाना प्रभारी बनाया गया है। इंद्रजीत सिंह को मोहनलालगंज थाने की कमान सौंपी गई है। राममूरत को बीबीडी थाना प्रभारी और प्रभातेश श्रीवास्तव को अमीनाबाद का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं दिनेश सिंह को साइबर थाने में तैनाती दी गई है। इसके अलावा सुनील कुमार आजाद समेत अन्य निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
पुलिस महकमे में इस फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और आगामी चुनौतियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, नई तैनाती के बाद संबंधित थानों में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की प्रभावशीलता पर भी कमिश्नर की नजर रहेगी।
◆ जारी स्थानांतरण की सूची --