लखनऊ :
चोरी कबूलने के लिए पेड़ से बांधा, बेबस युवक लगाता रहा रहम की गुहार।
अमानवीय: बैटरी चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर बनाया बंधक।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना
सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में कानून को हाथ में लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैटरी चोरी के शक में कुछ लोगों ने एक युवक को पेड़ से रस्सी के सहारे बांधकर बंधक बना लिया। इतना ही नहीं, उससे चोरी कबूलने लिए यातनाएं देनी शुरु कर दी।
बेबस युवक लोगों से रहम की गुहार लगाता रहा है। लेकिन सुनने वाला कोई नही था। वीडियो वायरल होने पर युवक को बंधन मुक्त किया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना सरोजनीनगर क्षेत्र ट्रांसपोर्ट नगर की एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रही जिसमे चोरी के शक में एक युवक को पेड़ बांध रखा है। वहां मौजूद लोग उसे चूरी कबूलने के लिए दबाव बना रहे है।
और अपने साथी को बुलाने का दबाव बनाते हुए धमकाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
वायरल वीडियो में युवक पेड़ से बंधा नजर आ रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग उससे चोरी की बात कबूलने और साथी को बुलाने के लिए कह रहे हैं। युवक खुद को छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन लोग उसे पुलिस के हवाले करने की धमकी देते रहे। घटना ने कानून व्यवस्था और भीड़ द्वारा खुद सजा देने की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मानसिक रूप से अस्वस्थ था युवक, फिर भी बनाया बंधक।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी में युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। बैटरी चोरी का शक जताकर कुछ लोगों ने उसे पेड़ से बांध दिया, जो पूरी तरह गलत है। पुलिस ने युवक को चौकी ले जाने की बात से इनकार किया है। फिलहाल वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
