लखनऊ :
सड़क दुर्घटना मे बस चालक की मौत,घर में मचा कोहराम,जांच मे जुटी पुलिस।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना इटौंजा क्षेत्र भैंसामऊ पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में घायल बस चालक की केजीएमयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजते हुए घटना के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से सहारे जांच मे जुटी हुई है।
विस्तार :
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के भैंसामऊ पुलिया के पास रविवार सुबह अज्ञात ई-रिक्शा की टक्कर से घायल स्कूल बस चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान राजू यादव (42) पुत्र गुरुचरण, निवासी अकररिया खुर्द, थाना इटौंजा के रूप में हुई है। वह भैंसामऊ स्थित एसआर कॉलेज की स्कूल बस चलाते थे। रविवार सुबह करीब सात बजे पहाड़पुर की ओर से आ रहे अज्ञात ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजू को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। पुलिस घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ई-रिक्शा और उसके चालक की पहचान में जुटी है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
