लखनऊ :
फर्जी फेसबुक आईडी से महिलाओं की तस्वीरों से खिलवाड़,केस दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र मे रहने वाले पीडित ने साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर महिलाओं की वास्तविक तस्वीरों को एडिट कर फेसबुक स्टोरी व अन्य पोस्ट के जरिए प्रसारित किया जा रहा है इससे महिलाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा, सम्मान और निजता के साथ पीडित को नुकसान पहुंच रहा है।।
विस्तार :
थाना पीजीआई क्षेत्र अवध विहार योजना निवासी पीड़ित नरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी युवती पर दूसरे लोगों के आधार कार्ड और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर सिम कार्ड हासिल करने का आरोप है। शिकायत में दावा किया गया है कि इन मोबाइल नंबरों के जरिए बड़ी संख्या में व्हाट्सएप और सोशल मीडिया अकाउंट संचालित कर लोगों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। फेसबुक पर 'Priya Singh' नाम से बनाई गई कथित फर्जी आईडी से उनकी और एक अन्य महिला की तस्वीरों को जोड़कर एडिट किया गया और वायरल किया जा रहा है। उक्त मामले में पीडित ने साइबर क्राइम सेल मे शिकायत दर्ज कराया था। साइबर सेल की जांच रिपोर्ट संबंधित थाने को भेजे जाने के बाद थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई मे जुटी है।
