रविवार, 15 नवंबर 2026

लखनऊ : कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर बेखौफ चोरों ने उड़ाया लाखों के कीमती सामान।||Lucknow: Brave thieves locked the room from outside and stole valuables worth lakhs.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर बेखौफ चोरों ने उड़ाया लाखों के कीमती सामान।।
दो टूक : लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के कंजाखेड़ा गांव में बेखौफ चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर कमेरे मे बाहर से कुंडी लगाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के दौरान घर में मौजूद व्यक्ति के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया, ताकि उसे चोरी की भनक न लगे।
विस्तार  : 
जानकारी के मुताबिक  थाना बंथरा क्षेत्र कंजा खेड़ा निवासी पीड़ित शिवम पटेल के मुताबिक बीते 14 नवंबर की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और कमरों के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह उठने पर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। पड़ोसी को फोन कर बुलाया, जिसने दरवाजा खोला। बाहर निकलने पर घर के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई। पीडित ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शातिर चोरो की तलाश शूरु कर दी।