लखनऊ :
साइबर लुटेरे ने बैंक खाते से पांच बार में उड़ाए हजारों रुपए का खाताधारक को लगी चपत।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिर साइबर लुटेरे ने एक व्यक्ति के पंजाब नेशनल बैंक खाते से बिना अनुमति पांच अलग-अलग लेन-देन के जरिए कुल 44,789 रुपये निकाल लिए। खाते से रकम कटने की जानकारी मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए और साइबर क्राइम सेल समेत स्थानीय थाना बंथरा मे तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराया है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार बंथरा निवासी सूरज कुमार पुत्र रामकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते से बिना किसी जानकारी और अनुमति के रकम निकाल ली गई। पीड़ित के मुताबिक पांच अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से खाते से कुल 44,789 रुपये की निकासी हुई।
खाते से अचानक रकम गायब होने पर पीड़ित ने बैंक लेन-देन का विवरण जुटाया और बंथरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर साइबर ठगों की पहचान करने, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।
पुलिस से बैंक ट्रांजैक्शन की जांच कर ठगी के नेटवर्क तक पहुंचने की मांग की गई है।
