ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता रैली निकाल बच्चों ने दिया संदेश।||Lucknow: Children held an awareness rally against child marriage and gave a message.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता रैली निकाल बच्चों ने दिया संदेश।
दो टूक : बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ शनिवार को राजधानी में बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश और जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में वन स्टॉप सेंटर की टीम ने सरोजनी नगर क्षेत्र के पांच विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को जागरूक किया। इस दौरान बच्चों ने रैली निकालकर बाल विवाह के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विस्तार : 
अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय पल्हेन्दा, उच्च प्राथमिक विद्यालय पल्हेन्दा, प्राथमिक विद्यालय स्कूटर इंडिया, प्राथमिक विद्यालय गेहरू जोन-1 और प्राथमिक विद्यालय हरदोईया लाल नगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। टीम ने बच्चों को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कम उम्र में शादी न करने और शिक्षा के महत्व को समझाया।
इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर की टीम ने सरोजनी नगर स्थित नट बस्ती में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया और अभिभावकों से बच्चों का विवाह निर्धारित उम्र से पहले न कराने की अपील की।
कार्यक्रम में मनोसामाजिक परामर्शदाता सोनल श्रीवास्तव, मिताली अवस्थी, मोनी देवी, वैशाली तिवारी और ज्योति यादव ने बच्चों को जागरूक करने के साथ वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं महिलाओं-बच्चों को मिलने वाली सहायता सेवाओं की जानकारी दी।
इस दौरान महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वुमेन पावर लाइन 1090, पुलिस सहायता 112, एंबुलेंस 108, स्वास्थ्य सेवा 102 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एवं शिक्षक मनोज कुमार, कृष्ण, डॉ. सतविन्दर कौर, पंकज कुमार मिश्रा, डॉ. चेताली यादव सहित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अभियान के जरिए संदेश दिया गया कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य में बाधा है। इसे रोकना प्रशासन के साथ-साथ समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें