ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

सुल्तानपुर : पिता के सेवा संकल्प को बेटे दे रहे नई पहचान,जरूरतमंदों को बांटे कंबल।।Sultanpur: Sons are giving a new identity to their father's commitment to service, distributing blankets to the needy.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
सुल्तानपुर : 
पिता के सेवा संकल्प को बेटे दे रहे नई पहचान,जरूरतमंदों को बांटे कंबल।।
●लोकाधिकार सेवा समिति के बैनर तले चला सेवा अभियान।
दो टूक : सुलतानपुर मे पिता के समाजसेवा के संकल्प को उनके बेटे पूरी निष्ठा से आगे बढ़ा रहे हैं। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के रेवारी गांव निवासी स्व. चंद्रशेखर शुक्ल 'बेबी भइया' की करीब 22 वर्ष पहले शुरू की गई समाजसेवा की मुहिम आज बड़े सेवा अभियान का रूप ले चुकी है। उनके निधन के दो वर्ष बाद भी उनके बेटे सेवा की इस परंपरा को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।
विस्तार : 
शनिवार को लोकाधिकार सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में 5682 से अधिक जरूरतमंदों और दिव्यांगजनों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय 'राजबाबू' ने स्व. चंद्रशेखर शुक्ल 'बेबी भइया' की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
विधायक ने कहा कि बेबी भइया भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सेवा कार्यों में उनकी सोच और संस्कार आज भी जीवित हैं। 22 वर्ष पहले समाजसेवा की जो पौध उन्होंने लगाई थी, वह आज वटवृक्ष बनकर जरूरतमंदों को सहारा दे रही है।
समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल 'रिंकू भइया' ने कहा कि पिता के समाजसेवा संबंधी संकल्पों को पूरा करना ही उनके जीवन का लक्ष्य है। बड़े बेटे प्रभाकर और छोटे बेटे जयसिंहपुर ब्लॉक प्रमुख राहुल चंद्रशेखर शुक्ल अपने पिता की विरासत को पूरी जिम्मेदारी से आगे बढ़ा रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ने की। इस मौके पर समिति के राष्ट्रीय प्रभारी राहुल चंद्रशेखर शुक्ल, अपर जिला जज राकेश पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश शुक्ल, बिरसिंहपुर सीएमएस डॉ. मेजर गिरीश कुमार पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, राम किशोर शुक्ल, रामेंद्र पाण्डेय, बीडीसी नवीन सिंह, बीडीओ एसएन चतुर्वेदी, आनंद तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकांत पाण्डेय, अधिवक्ता सुभाष पाण्डेय, घनश्याम तिवारी, अमित तिवारी, परिक्रमा सिंह और सुनील वर्मा समेत तमाम गणमान्य लोग एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें