शनिवार, 14 नवंबर 2026

लखनऊ : बहू की मौत के बाद सास की भी मौत,घर में मचा कोहराम,पसरा मातम।।||Lucknow: After the death of the daughter-in-law, the mother-in-law also died, causing chaos and mourning in the house.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बहू की मौत के बाद सास की भी मौत,घर में मचा कोहराम,पसरा मातम।।
दो टूक : लखनऊ के थाना निगोहां के कुशमौरा गांव में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पहले 36 वर्षीय बहू की बीमारी से मौत हुई और महज 48 घंटे बाद 62 वर्षीय सास ने भी दम तोड़ दिया। दो दिनों के भीतर परिवार की दो महिलाओं की मौत से गांव में शोक की लहर है। हालांकि पुलिस जांच में दोनों घटनाओं के बीच कोई प्रत्यक्ष संबंध सामने नहीं आया है।
●विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना निगोहां क्षेत्र
कुशमौरा निवासी अशोक कुमार प्रजापति की पत्नी अनीता की तबीयत 29 अक्टूबर से खराब चल रही थी। परिजनों ने उन्हें बलरामपुर अस्पताल, सिविल अस्पताल समेत कई निजी अस्पतालों में भर्ती कराकर उपचार कराया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद 9 नवंबर को उनकी मौत हो गई।
बहू की मौत से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि 12 नवंबर को अनीता की सास मंगला देवी की भी अचानक मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, मंगला देवी शाम करीब पांच बजे खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और खून की उल्टी होने के बाद उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने मंगला देवी की मौत को प्राकृतिक बताया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अनीता अपने पीछे 12 वर्षीय प्रांशु और आठ वर्षीय हिमांशु को छोड़ गई हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे मानसिक रूप से कमजोर हैं। एक ही परिवार में दो महिलाओं की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।