ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पैनी नजर, एसीपी रवि शंकर ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पैनी नजर, एसीपी रवि शंकर ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

संदिग्ध वाहनों की जांच और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश, पीसीआर-पीआरवी को लगातार भ्रमणशील रहने के आदेश

दो टूक//नोएडा। जनपद गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन तथा डीसीपी एवं एडीसीपी नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 नोएडा श्री रवि शंकर ने पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान एसीपी रवि शंकर ने बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली तथा पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर प्रभावी ढंग से चेक किया जाए, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अनावश्यक जाम की स्थिति न बने, इसके लिए भी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसीपी ने सभी पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्त, चेकिंग और निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें