मंगलवार, 3 नवंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: दादरी में जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया अवैध तमंचा और कारतूस!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: दादरी में जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया अवैध तमंचा और कारतूस!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

वादी और उसकी पत्नी पर तमंचे से गोली चलाकर फरार होने का आरोप, रूपवास बाईपास से दबोचा गया आरोपी; घटना में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा बरामद

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की दादरी थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से की गई।

पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को वादी ने थाना दादरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि सन्दीप भाटी पुत्र उदयवीर सिंह ने वादी और उसकी पत्नी को जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चलाई और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 540/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

रूपवास बाईपास के पास से हुई गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए दादरी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 2 नवंबर को पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सन्दीप भाटी को रूपवास बाईपास मेन रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध .315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

पहले भी दर्ज है मुकदमा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्दीप भाटी पुत्र उदयवीर सिंह निवासी ग्राम चिटहैरा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना दादरी में वर्ष 2025 में भी मारपीट, धमकी देने और शांति भंग से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 540/2026 में धारा 109(1) बीएनएस के साथ ही धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।।