शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में बाइक चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में बाइक चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

सेक्टर-20 पुलिस ने कैलाश अस्पताल के पास से दबोचा आरोपी, विभिन्न थानों में दर्ज हैं पांच आपराधिक मुकदमे

दो टूक//नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक पुत्र चंदन सिंह (उम्र करीब 20 वर्ष) निवासी जी-ब्लॉक, सेक्टर-20, नोएडा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस टीम लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग एवं कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कैलाश अस्पताल, सेक्टर-27 नोएडा कट के पास से आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो थाना सेक्टर-20 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 249/2026 से संबंधित है। इसके अतिरिक्त आरोपी के पास से एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया।

पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज

पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए आपराधिक इतिहास के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-20, फेस-1 और सेक्टर-39 में कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, चोरी की संपत्ति रखने और अवैध शस्त्र से संबंधित मामले शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं।

यह हुई बरामदगी

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर DL7SCY6792) तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।।