ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: महर्षि आश्रम में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का महासैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में दी आहुतियां!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: महर्षि आश्रम में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का महासैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में दी आहुतियां!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

गंधर्व बैंड की भक्ति धुनों और बुंदेली लोकगीतों ने बांधा समां, धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भारतीय कला एवं संस्कृति की दिखी अनुपम छटा

दो टूक//नोएडा। सेक्टर-110 स्थित महर्षि नगर के महर्षि आश्रम में आयोजित नौ दिवसीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ के दौरान रविवार को श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। सुबह से ही आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया और देखते ही देखते हजारों की संख्या में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मां भगवती के दर्शन, 108 कुण्डीय देवी भगवती सहस्त्र महायज्ञ में आहुतियां समर्पित करने और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

पूरे आश्रम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ की पवित्र अग्नि और भक्ति संगीत से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने महायज्ञ की भव्यता का अवलोकन करने के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन में जहां एक ओर सनातन परंपराओं और वैदिक संस्कृति की झलक देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर भारतीय लोककला, संगीत और सांस्कृतिक विरासत ने भी लोगों को आकर्षित किया।

महर्षि यूनिवर्सिटी के गंधर्व बैंड ने भक्ति संगीत से किया मां भगवती का आह्वान

रविवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महर्षि यूनिवर्सिटी के गंधर्व बैंड की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बैंड के कलाकार रोशन, सताक्षी, लाव्यांश और दीवित ने अपनी सुरीली आवाज और मनमोहक संगीत के माध्यम से मां भगवती का भावपूर्ण आह्वान किया। भक्ति रस से सराबोर उनकी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मधुर संगीत और भक्तिमय धुनों के बीच पूरा परिसर मां भगवती की आराधना में लीन दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

बुंदेली लोकगायक हीरालाल की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु

महायज्ञ के सांस्कृतिक मंच पर झांसी से पहुंचे प्रसिद्ध बुंदेली लोकगायक हीरालाल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में लोक संस्कृति के रंग बिखेर दिए। उन्होंने बुंदेली परंपराओं, लोकजीवन और मां भगवती की महिमा से जुड़े गीत एवं भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी बुलंद आवाज, पारंपरिक गायन शैली और लोकगीतों की मिठास ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लोकगीतों की प्रस्तुतियों के दौरान श्रोता झूमते नजर आए और तालियों की गूंज से पूरा परिसर उत्साह से भर उठा।

140 करोड़ आहुतियां समर्पित करने का लिया गया है संकल्प

भारत उत्कर्ष महायज्ञ के अंतर्गत आयोजित 108 कुण्डीय देवी भगवती सहस्त्र महायज्ञ में कुल 140 करोड़ आहुतियां समर्पित करने का संकल्प लिया गया है। महायज्ञ के साथ प्रतिदिन श्रीमद् देवी भागवत कथा, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं। इन आयोजनों के माध्यम से भारतीय सनातन परंपरा, वैदिक ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

रेत से निर्मित शक्तिपीठ और कला गांव बने आकर्षण का केंद्र

महर्षि आश्रम परिसर में आयोजित महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां भारतीय कला, संस्कृति, स्वास्थ्य और सेवा से जुड़े विभिन्न आयामों की भी अनूठी झलक देखने को मिल रही है। परिसर में रेत से निर्मित भव्य शक्तिपीठ, कला गांव, आकर्षक रेत कला प्रदर्शनी, भारत आरोग्य मेला, पुस्तक मेला, गौ सेवा प्रकल्प और अन्न क्षेत्र श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। बड़ी संख्या में लोग इन सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन कर भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हो रहे हैं।

5 दिसंबर को होगी महायज्ञ की भव्य पूर्णाहुति

महर्षि महेश योगी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित यह नौ दिवसीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ 5 दिसंबर तक महर्षि आश्रम, महर्षि नगर, नोएडा में चलेगा। आयोजन का समापन 5 दिसंबर को भव्य पूर्णाहुति के साथ होगा। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं को महायज्ञ और इससे जुड़े धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है।

रविवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने यह दर्शा दिया कि भारत उत्कर्ष महायज्ञ लोगों के लिए केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक समरसता का एक महत्वपूर्ण संगम बनता जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें