ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

नाजिया बानो को रामभजन में मिला प्रथम पुरस्कार, नितेश को मिला सर्वश्रेष्ठ शिखा का प्रथम पुरुस्कार व ट्रस्ट देगा पूरी पढ़ाई का खर्च, वैभव शर्मा को मिला द्वितीय शिखा पुरस्कार, गोण्डा के जयप्रभाग्राम के कथा पांडाल में हुवा आयोजन

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गोण्डा- जिले के इटियाथोक ब्लाकक्षेत्र अंतर्गत जयप्रभाग्राम में चल रही श्रीराम कथा समापन के बाद दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दूसरे दिन शुक्रवार को शिखा प्रतियोगिता सहित अन्य आयोजन हुए। यहां पर सर्वश्रेष्ठ शिखा रखने वाले दो लोगो के चयन की प्रक्रिया पूर्ण हुई। शिखा और इसके रखने के प्रयोजन संबंधी प्रश्नों के समुचित उत्तर देकर महज 12 साल के नितेश तिवारी कोल्हुवा बनकटा ब्लाक मुजेहना ने सर्वश्रेष्ठ शिखा रखने का पुरस्कार जीता। वहीं दिल्ली से आए वैभव शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
आयोजक आलोक दास जी ने बताया कि नितेश तिवारी सर्वश्रेष्ठ शिखा पुरुस्कार विजेता बने हैं। इनके खाते में 2 लाख 51 हजार रुपए ट्रस्ट की ओर से दिया जायेगा।
साथ ही इनके पूरी पढ़ाई का खर्चा भी ट्रस्ट उठायेगा। दूसरे स्थान पर रहे वैभव शर्मा को 51 हजार रुपए ट्रस्ट की ओर से खाते में दिया जायेगा। यहां आये 50 साल से कम आयु के अनेक सिखाधारियों को भी सम्मान व पुरस्कार महाराज द्वारा प्रदान किया गया। इसी प्रकार अन्य आयोजन भी हुए। यहां पर नाजिया बानो को रामभजन में प्रथम पुरस्कार मिला। धार्मिक प्रश्नोत्तरी में दिवांक तिवारी प्रथम, हरिओम तिवारी व जागृति द्वितीय, नंदनी व कृष्णमुरारी तृतीय, नृत्य प्रतियोगिता में मानसी व संध्या प्रथम, आराध्या व मानसी द्वितीय, राशि श्रीवास्तव को तृतीय पुरस्कार मिला। पेंटिंग यानी कला प्रतियोगिता में भी बच्चो ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता (महाभारत ज्ञान) में दीपांक को प्रथम स्थान मिलने पर 5100/- का नगद पुरस्कार मिला है।
शुक्रवार शाम की भजन संध्या में अनूप जलोटा व अनुराग पाड़े सहित अन्य गायकों का आगमन हुवा। आलोक दास जी महाराज ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष इस तरह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा पांडाल में कल पूरे दिन भव्य भंडारा आयोजित होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें